Latest News

जिपं अध्यक्ष सालिक साय की पहल पर किसानों में राहत

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

कांसाबेल। भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर ग्राम पंचायत तिरसोट के प्रभावित किसानों की चिंता आखिरकार प्रशासन तक प्रभावी तरीके से पहुंची। खड़ी फसल के बीच निर्माण कार्य शुरू होने की आशंका से परेशान बड़ी संख्या में किसान कांसाबेल स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या रखी। किसानों का स्पष्ट कहना था कि यदि इसी समय निर्माण कार्य शुरू होता है, तो उनकी मेहनत से तैयार फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने भारतमाला परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर किसानों की स्थिति से अवगत कराया और स्पष्ट रूप से कहा कि फसल कटाई पूरी होने तक निर्माण कार्य को स्थगित किया जाए। उनके इस निर्देश के बाद संबंधित स्तर पर कार्य को कुछ समय के लिए रोकने की सहमति बनी।

सालिक साय ने दो टूक कहा कि विकास कार्य अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन किसानों की आजीविका और उनकी खड़ी फसल की सुरक्षा उससे कम अहम नहीं हो सकती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय परिस्थितियों और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।

इस त्वरित पहल का असर तत्काल दिखा। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के बीच राहत और संतोष का माहौल नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी बात को गंभीरता से सुना गया और बिना विलंब कार्रवाई होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कई किसानों ने इसे संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया।

स्थानीय स्तर पर यह घटनाक्रम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय की एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है, जहां विकास और किसान हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश साफ नजर आई।

See also  रायगढ़ शर्मसार: पिता बना दरिंदा, नाबालिग बेटी को साल भर बनाया हवस का शिकार; माँ को सुनाई आपबीती, अब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button