जनकल्याण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण-जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com
बहना टांगर में आयोजित शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जशपुर। जिला पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहना टांगर में आयोजित जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की पहल की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है। राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि साय सरकार की प्राथमिकता आम जनता की सेवा है और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, ग्रामीण मंडल प्रभारी आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, महामंत्री प्रकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष देवप्रकाश साहू, जनपद सदस्य हंसलाल, श्रीमती संतोषी भरद्वाज, बाल श्याम चौहान, सरपंच प्रयाग, प्रेमसाय, देवसाय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि शासन की योजनाओं को लेकर लोगों में जागरूकता और भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
Now U can Download Amar khabar from google play store also.