Latest News

‘समृद्धि बिजनेस पार्क’ के ग्रैंड लॉन्च का दूसरा दिन भी रहा शानदार, दूर–दूर से पहुंचे निवेशक

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़। जिंदल रोड स्थित सीएमओ चौक पर विकसित Samriddhi Business Park Raigarh के ग्रैंड लॉन्च का दूसरा दिन भी काफी उत्साहपूर्ण और सफल रहा। 13 मार्च से शुरू हुए इस तीन दिवसीय लॉन्च कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में व्यापारियों, निवेशकों और शहरवासियों ने पहुंचकर प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और कई निवेशकों ने यहां निवेश की रुचि दिखाई।

खास बात यह रही कि रायगढ़ के साथ-साथ अंबिकापुर, कोरबा, खरसिया, शक्ति और अन्य दूर-दराज क्षेत्रों से भी व्यापारी और निवेशक यहां पहुंचे। बाहर से आए निवेशकों ने प्रोजेक्ट की लोकेशन, आधुनिक सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसे एक बेहतरीन कमर्शियल अवसर बताया।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से रायगढ़ को एक आधुनिक कमर्शियल हब मिलने जा रहा है, जहां प्रीमियम रिटेल शॉप्स और शो-रूम्स की सुविधा उपलब्ध होगी। आगंतुकों ने प्रोजेक्ट के डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की सराहना की, जिससे यह प्रोजेक्ट व्यापारियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

परिसर में सीसीटीवी सुरक्षा, बूम बैरियर, पर्याप्त पार्किंग स्पेस, आकर्षक गार्डन, वाई-फाई कनेक्टिविटी, अंडरग्राउंड बिजली और ड्रेनेज सिस्टम, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग तथा STP जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यह परिसर व्यापारिक गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान बनता है।

निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट में स्मार्ट 20:80 पेमेंट प्लान भी दिया गया है, जिसमें खरीदारों को बुकिंग के समय केवल 20 प्रतिशत राशि देनी होगी, जबकि शेष 80 प्रतिशत राशि पजेशन के समय देनी होगी। रेरा में पंजीकृत यह प्रोजेक्ट रायगढ़ के उभरते व्यापारिक क्षेत्र में एक नए बिजनेस लैंडमार्क के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है।

लॉन्च के दूसरे दिन मिले सकारात्मक प्रतिसाद से प्रबंधन भी काफी उत्साहित नजर आया। अब इस ग्रैंड लॉन्च कार्यक्रम का आखिरी दिन (15 मार्च) शेष है, जिसे लेकर व्यापारियों और निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button