Latest News

मटन मार्केट में जुटमिल पार्षद विजय चौहान पर हमला, बीच-बचाव करने पर कत्ता से वार; सिर में गंभीर चोट

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़। शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट में कल देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां वार्ड क्रमांक-36 के पार्षद विजय चौहान पर कत्ता से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल के कजुअल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी नगर, जुटमिल निवासी पार्षद विजय चौहान रात लगभग पौने 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पुराने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। पेट्रोल भरवाने के बाद जब वे वापस लौटने लगे, तभी उनकी नजर मटन मार्केट परिसर में एक व्यक्ति द्वारा एक शराबी से मारपीट किए जाने पर पड़ी। बताया जा रहा है कि यह मारपीट कथित रूप से लूटपाट की नीयत से की जा रही थी।

स्थिति को देखते हुए पार्षद विजय चौहान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद युवक कमल सारथी उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अचानक मटन काटने वाले हथियार (कत्ता) से पार्षद पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले से विजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। गंभीर चोट के बावजूद पार्षद किसी तरह स्वयं बाइक चलाकर जुटमिल थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी हालत देखते हुए तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल के कजुअल्टी वार्ड में उनका उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही जुटमिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पार्षद विजय चौहान के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमल सारथी की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

See also  इश्क, ईर्ष्या और सुपारी: सक्ती में पूर्णिमा चौहान हत्याकांड का खुलासा, चार दिन में 9 आरोपी सलाखों के पीछे<br>

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button