Latest News

जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी सुरेंद्र बेहरा

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़, 26 अप्रैल।
जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भाभी (30 वर्ष) के मोबाइल पर 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने कॉल कर स्वयं को “विजय” बताते हुए रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के बाद आरोपी ने 22 अप्रैल को पुनः कॉल कर काम मिलने की बात कही और दोनों को ग्राम अमलीडीह, घरघोड़ा बुलाया।

पीड़िताएं बस से अमलीडीह पहुंचीं, जहां आरोपी ने उन्हें फोन कर ग्राम चिमटापानी के पास बुलाया। रात करीब 8 बजे जब वे वहां पहुंचीं, तो एक व्यक्ति ने खुद को “विजय” बताते हुए अपनी ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठा लिया। आरोपी उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने पहले महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पीड़िताओं की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 74, 75(2), 76, 351(3) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान सुरेन्द्र बेहरा (34 वर्ष), निवासी ग्राम रायकेरा के रूप में की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी का झांसा देने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और कार जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला विवेचक दीपिका निर्मलकर एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button