पचमढ़ी शिविर के लिए रवाना हुए सामारुमा के 6 विद्यार्थी

पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में लेंगे भाग
रायगढ़, 22 अक्टूबर 2026/ जिले के तमनार विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल सामारुमा के छह विद्यार्थी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के पचमढ़ी रवाना हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा-निर्देशन में विद्यालय के विद्यार्थियों को इस शिविर में भाग लेने का अवसर मिला है। शिविर में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में आशा यादव, निकिता यादव, वर्षा एक्का, सुभाष यादव, निखिल यादव एवं कुणाल यादव शामिल हैं। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के कौशल विकसित होंगे। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को इस तरह के शिविर में शामिल होने का अवसर मिलने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सभी विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा और सफल प्रशिक्षण की कामना की है।
अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️