Latest News

जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय का बयान: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

जशपुरनगर। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर देशभर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर, मिठाइयाँ बाँटकर और जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडुचेरी में एनडीए की सफलता को लेकर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपने बयान में श्री साय ने कहा कि यह जीत जन-जन के विश्वास और नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व की बड़ी विजय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को समर्थन दिया है, जो देश की बदलती सोच को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम केवल एक राज्य की जीत नहीं, बल्कि पूरे देश में सकारात्मक राजनीति और विकास के एजेंडे की स्वीकार्यता का प्रमाण है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, जिसका प्रभाव अब चुनावी नतीजों में साफ आ रहा है।

श्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती को इस जीत का मुख्य आधार बताया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button