जंतर-मंतर प्रदर्शन में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई, युवती के खिलाफ Zero FIR दर्ज; जांच दिल्ली पुलिस को सौंपी

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com
नई दिल्ली/नोएडा। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित एक छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इस मामले में एक युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसे आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान युवती द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया है कि उक्त बयान से संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की आशंका है।
यह शिकायत गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र की रहने वाली अधिवक्ता स्मृति सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर के एक्सप्रेसवे थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत शून्य (Zero) FIR दर्ज की गई।
चूंकि घटना स्थल दिल्ली का जंतर-मंतर क्षेत्र है, इसलिए प्रक्रिया के तहत केस को आगे की विवेचना के लिए को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि शिकायत में नामित युवती फिलहाल अपने निवास पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गहन जांच की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ कानून और मर्यादा का पालन भी आवश्यक है, और यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पूरा मामला जांच के दायरे में है और अंतिम स्थिति पुलिस की जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️