Latest News

ऐसे अधिवक्ताओं को तब तक अधिवक्ता व्यवसाय करने का अधिकार नहीं होगा, जब तक कि वह भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण न कर लें, तब तक ऐसे अधिवक्ताओं का लायसेंस स्वतः ही निलंबित माना जायेगा

बिलासपुर। छग हाईकोर्ट बार एसोशियेशन ने स्पष्ट किया हैं कि ऐसे अधिवक्ता जिन्होंने विधि की परीक्षा वर्ष 2010 के पश्चात् उत्तीर्ण किया है तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा नामांकित किया गया है, उक्त अधिवक्ता को परिषद कार्यालय द्वारा भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली के प्रावधान के अनुसार अधिवक्ता व्यवसाय किये जाने हेतु दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी किया गया है, उक्त अधिवक्ता द्वारा यदि अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया गया है तथा प्रोविजनल सर्टिफिकेट का समयावधि पूर्ण हो चुका है, ऐसे अधिवक्ताओं को प्रदेश के किसी भी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अधिवक्ता व्यवसाय करने का अधिकार नहीं है तथा ऐसे अधिवक्ताओं को तब तक अधिवक्ता व्यवसाय करने का अधिकार नहीं होगा, जब तक कि वह भारतीय विधिज्ञ परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण न कर लें, तब तक ऐसे अधिवक्ताओं का लायसेंस स्वतः ही निलंबित माना जायेगा।

See also  धर्मजयगढ़ में रेलवे संपत्ति पर चोरों का धावा: रात के सन्नाटे में उखाड़ ले गए ओवरहेड वायरिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button