Latest News

चक्रधर समारोह के लिए चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी प्रबंधन के लिए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

14 से 23 सितम्बर तक होगा आयोजन

रायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारियों को पांच अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया है। अधिकारी दो-दिवसीय रोटेशन में मुख्य मंच, वीआईपी दीर्घा, बैकस्टेज, कलाकार क्षेत्र, गेट और पार्किंग व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
         कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले समारोह में प्रत्येक टीम को लगातार दो दिनों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उद्घाटन और समापन चरण के लिए भी विशेष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मुख्य मंच से वीआईपी दीर्घा तक अलग-अलग जिम्मेदारी

उद्घाटन चरण में 14 एवं 15 सितंबर को टीम-ए में एसडीएम लैलूंगा श्री राकेश वर्मा (मो. 8305907656) मुख्य मंच की व्यवस्था संभालेंगे। वीआईपी दीर्घा एवं मुख्य पंडाल में तहसीलदार धरमजयगढ़ श्री हितेश साहू (मो. 9669924292), बैकस्टेज में तहसीलदार कापू श्री उन्मेष पटेल (मो. 8224858049) तथा गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार घरघोड़ा श्री हिमांशु सिंह (मो. 6261288808) तैनात रहेंगे। 16 एवं 17 सितंबर को टीम-बी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण भगत (मो. 6266816457), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार लैलूंगा श्री संदीप सिंह राजपूत (मो. 9818069610), बैकस्टेज की जिम्मेदारी तहसीलदार मुकडेगा श्रीमती वर्षा तिवारी (मो. 9993223121) तथा गेट-पार्किंग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री ममता खैरवार (मो. 8847892930) संभालेंगी।

18 से 21 सितंबर तक दो टीमें संभालेंगी व्यवस्था

18 एवं 19 सितंबर को टीम-सी में मुख्य मंच पर एसडीएम घरघोड़ा श्री प्रवीण तिवारी (मो. 9098540997), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में तहसीलदार पुसौर श्रीमती अनुराधा पटेल (मो. 8770810450), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार पुसौर श्री प्रतीक देवांगन (मो. 7225883790) और गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार पुसौर श्रीमती रश्मि पटेल (मो. 7067674660) तैनात रहेंगे। वहीं 20 एवं 21 सितंबर को टीम-डी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम धरमजयगढ़ श्री भरत कौशिक (मो. 8319935192), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार तमनार श्री शिवम पांडेय (मो. 8770697391), बैकस्टेज की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार तमनार श्री पंकज मिश्रा (मो. 9109774071) तथा गेट एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार घरघोड़ा श्री सहोदर पैंकरा (मो. 7697584044) संभालेंगे।

समापन समारोह के लिए विशेष टीम

समारोह के अंतिम दो दिनों 22 एवं 23 सितंबर को टीम-ई विशेष रूप से समापन समारोह की व्यवस्था संभालेगी। मुख्य मंच पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत (मो. 7974053967), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में प्रभारी तहसीलदार खरसिया श्री उज्जवल पांडेय (मो. 9755602917), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार खरसिया श्रीमती मोनल साय (मो. 8871303764) तथा गेट एवं पार्किंग में नायब तहसीलदार खरसिया सुश्री काजल अग्रवाल (मो. 8770667221) की ड्यूटी लगाई गई है।
        सभी तैनात कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिदिन शाम 5 बजे अथवा कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले अपने सेक्टर में पहुंचना होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ के पूरी तरह छंटने तक अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय, आयोजन स्थल की पेट्रोलिंग और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी अवधि में अवकाश पर रोक रहेगी और अपरिहार्य परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी की पूर्व अनुमति से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी।

See also  औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई, सुरक्षा एवं श्रम कानून उल्लंघन पर छह आपराधिक प्रकरण दर्ज

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button