Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर के विकास को मिली नई रफ्तार – सालिक साय

दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जमकर सराहना

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

जशपुर। कुड़केल खजरी चट्टानपारा स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में आज आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री हनुमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं।
मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की सराहना
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकास को मिल रही गति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछड़े हुए जशपुर जिले के विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों को रफ्तार देने का काम किया है।

सालिक साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश और क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से आम जनता को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के हित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण यादव एवं सुनील शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विष्णु यादव, जेतबर साय पैंकरा, कौशल्या चौहान, गायत्री देहरी, गणेश राम यादव, चैतन चौहान, सीताराम बेहरा, रतन वसुंधरा, जयकुमार देहरी, सुखी राम भगत, अजय राम यादव, सदानंद श्रृंगार, संदीप लकड़ा, जयसिंह पैंकरा, चांदकुमारी यादव, संतलाल मिंज, गौरी भगत, रामकुमार यादव, मोरध्वज पैंकरा एवं बुधनाथ पैंकरा सहित अन्य श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

See also  स्टाइपेंड विसंगति पर फूटा आक्रोश: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 62 इंटर्न डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर<br>

कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
उक्त जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव द्वारा दी गई।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button