Latest News

हथियार लहराकर गांव में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर लोगों को धमका रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया जेल

रायगढ़, 26 जुलाई 2026।
जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुंडा में हथियारों के दम पर ग्रामीणों में भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का कत्ता और तीर-धनुष बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की दोपहर ग्राम बरौनाकुंडा के एक ग्रामीण ने घरघोड़ा थाना पहुंचकर मौखिक सूचना दी कि गांव का निवासी विद्याधर अगरिया गली में हथियार लेकर घूम रहा है और राह चलते लोगों को डराकर धमका रहा है। उसकी हरकतों से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया। पुलिस टीम जब गवाहों के साथ आरोपी के घर के समीप पहुंची, तो विद्याधर अगरिया ने पुलिस को देखकर भी आक्रामक रुख अपना लिया। उसने हाथ में हथियार लहराते हुए खुलेआम धमकी दी कि “जो सामने आएगा, उसे जान से मार दूंगा” और पुलिस दल की ओर बढ़ने लगा।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और रणनीति का परिचय दिया। बिना किसी अप्रिय घटना के घेराबंदी कर आरोपी को काबू में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का कत्ता और तीर-धनुष बरामद कर जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्याधर अगरिया (33 वर्ष), पिता रतिराम अगरिया, निवासी ग्राम बरौनाकुंडा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक बसंत तिर्की और उधोराम पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button