Latest News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर घरघोड़ा न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com

21 जून 2026।

घरघोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा एवं जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में माननीय श्री अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता व संघ घरघोड़ा के सदस्य, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालंटियर्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में योग शिक्षिका विजया पंडा द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थितजनों ने योग शिक्षिका के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बताया गया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button