रायगढ़ में रोजगार का बड़ा अवसर: SIS Ltd. ने आठ विकासखंडों में लगायेगा सीधा भर्ती शिविर

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) — जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक ठोस और भरोसेमंद अवसर सामने आया है। देश की प्रतिष्ठित निजी सुरक्षा एजेंसी Security and Intelligence Services (India) Limited – SIS Ltd. द्वारा रायगढ़ जिले में 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक सीधी भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान जिले के आठ जनपद पंचायत मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से संपन्न होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सुरक्षा जवान, सुपरवाइज़र एवं अधिकारी वर्ग के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कुल 400 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से ₹14,000 से ₹32,000 तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा, जो योग्यता एवं पद के अनुसार होगा।
सामाजिक सुरक्षा के साथ स्थायी रोजगार
SIS Ltd. द्वारा चयनित कर्मियों को केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। नियुक्त कर्मियों को PF, ESIC, बीमा, ग्रेच्युटी जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त SEWA ट्रस्ट के माध्यम से आपातकालीन सहायता तथा AWSAR ट्रस्ट के तहत बच्चों की शिक्षा हेतु सहयोग जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक वर्दी, जूते, किट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शी बताई जा रही है।

जिले के आठ जनपदों में शिविर
भर्ती शिविरों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। शिविरों की तिथि एवं स्थान इस प्रकार निर्धारित हैं—
1. 02/02/2026 — जनपद पंचायत रायगढ़
2. 03/02/2026 — जनपद पंचायत तमनार
3. 04/02/2026 — जनपद पंचायत लैलूंगा
4. 05/02/2026 — जनपद पंचायत घरघोड़ा
5. 06/02/2026 — जनपद पंचायत पुसौर
6. 07/02/2026 — जनपद पंचायत खरसिया
7. 09/02/2026 — जनपद पंचायत बरमकेला
8. 10/02/2026 — जनपद पंचायत धरमजयगढ़
युवाओं में उत्साह, प्रशासनिक हलकों में चर्चा
ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रत्यक्ष भर्ती शिविरों को युवाओं के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। रोजगार के लिए बाहर जाने की मजबूरी झेल रहे युवाओं को अब अपने ही जिले में अवसर मिलना निश्चित रूप से सकारात्मक संकेत है।
उल्लेखनीय है कि SIS Ltd. देश की अग्रणी सुरक्षा कंपनियों में शामिल है, जिसकी सेवाएं औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सरकारी संस्थानों में व्यापक रूप से ली जाती हैं। ऐसे में इस भर्ती अभियान को स्थायित्व, सुरक्षा और भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जिले के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
News associate Sikandar Chauhan