Latest News

हाथी के पटकने से युवक की दर्दनाक मौत! आगे की कार्यवाही में जुटा वन अमला

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम हांथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है आये दिन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र मे हांथी और ग्रामीण की मौत की घटना आम बात सी हो गई है आज फिर एक घटना सामने आई है जिसमे धरमजयगढ़ रेज के आमगॉव मे हांथी ने ग्रामीण को पटककर मौत के घाट उतारने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र मे झुण्ड से बिछड़ कर धरमजयगढ़ के आमगॉव जंगल मे एक हांथी अकेले जंगल मे घूम रहा है। धरमजयगढ़ रेंज के 372 RF मे रात को हांथी ने ग्रामीण को पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया है सुचना पर ग्रामीण और वन विभाग मौके पर पहुंच गये है और जाँच मे जुट गये है।

हांथी द्वारा मृतक को पटकने की वजह से कपडे पुरी तरह फट गये है और पूरा जिस्म बुरी तरह लहूलुहान हो गया है फिलहाल मृतक की सटीक पहचान अभी नहीं हो पाई है। आगे की कार्यवाही मे वन अमला जुट गया है।

अपडेट – मृतक की पहचान भगत राम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी बायसी, धरमजयगढ़ के रूप में की जा रही है।

See also  आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, बच्चों की पढ़ाई कार्यकर्ता के घर संचालित

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button