Latest News

4 TI, 1 ASI, 2 SI का तबादला ! थाना कोतवाली, पुसौर, छाल, ट्रैफिक, चौकी खरसिया के प्रभारी बदले जोबी के प्रभारी बने आशिक रात्रे ! देखें ट्रांसफर लिस्ट…

रायगढ़ पुलिस विभाग में SP ने सर्जरी की है। चार निरीक्षक, दो उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के प्रभार बदले गए हैं। थाना प्रभारी यातायात रोहित बंजारे को पुसौर का नया प्रभारी बनाया गया है। खरसिया थाना संभाल रहे सुखनंदन पटेल को कोतवाली थाने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रक्षित केंद्र से हर्षवर्धन सिंह बैस को थाना छाल का बागडोर सौंपा गया है। वहीं यातायात के नए प्रभारी के रूप में निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा को लाया गया है। कोतवाली थाने में पदस्थ SI संजय नाग को खरसिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व में चौकी प्रभारी जोबी के पद पर स्थानांतरण आदेश को संशोधित कर घरघोड़ा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक करमु साय पैंकरा को पुनः घरघोड़ा थाने में रखा गया है और छाल थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे को जोबी चौकी का प्रभार दिया गया है।

See also  "108-112 इमरजेंसी सिस्टम पर उठे सवाल: विजयादशमी की रात रहस्यमयी सड़क हादसे से धरमजयगढ़ में तनाव"

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button