Latest News

सरायपाली एमएलए चातुरी नंद को कांग्रेस अजा विभाग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, चौहान समाज ने जताया गर्व

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सारंगढ़/सरायपाली क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (अजा) विभाग का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्रीय स्तर से लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए चौहान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि, बल्कि पूरे क्षेत्र के सम्मान से जोड़कर देखा है।

चौहान समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चातुरी नंद को पार्टी के अजा विभाग में यह जिम्मेदारी मिलना उनकी राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए दायित्व के साथ वे प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देंगी।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में जमीनी नेतृत्व को आगे लाने की आवश्यकता है, और चातुरी नंद की नियुक्ति इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी कार्यशैली से संगठन को और सशक्त बनाएंगी तथा समाज के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगी।

इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के चौहान समाज के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोपाल बाघे, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष विशिकेशन चौहान, पार्षद राजेश चौहान, धर्मेंद्र चौहान, ओम चौहान सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उनके निवास पहुंचे। इस दौरान पुष्पगुच्छ एवं साल भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि चातुरी नंद का नेतृत्व सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में सार्थक भूमिका निभाएगा। नियुक्ति के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक हलकों में भी इस निर्णय को लेकर चर्चा तेज है।

See also  मंदिर भी सुरक्षित नहीं: पुजारी हत्याकांड में अवैध संबंधों का खुलासा, 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button