Latest News

कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई: 52 पत्ती ताश के साथ 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹54,250 नकद बरामद

रायगढ़। बीती रात गस्त दौरान कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्यासा मैदान, आशीर्वादपुरम कॉलोनी में बिजली के खंभे के नीचे जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में :
1. चंद्रशेखर डनसेना (20), निवासी बरभौना, थाना छाल
2. सचिन पटेल (20), निवासी झिंटीपाली, थाना भूपदेवपुर रायगढ़
3. सुरेंद्र सामंत (35), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
4. रामप्रसाद सारथी (29), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
5. भावेश वर्मा (30), निवासी श्रीराम नगर, रायपुर
6. राजकुमार चौहान (34), निवासी सराईपाली, पूंजीपथरा
7. भोज सिंह पटेल (33), निवासी पंझर, थाना कोतरारोड़
8. सुनील रात्रे (34), निवासी ढिमरापुर, थाना कोतवाली
9. आनंद कुमार राठिया (35), निवासी कुकरी चोली, थाना छाल
10. बसंत प्रधान (53), निवासी ओम साई राम हाइट्स, ढिमरापुर, थाना कोतवाली

इनके कब्जे से 52 पत्तों की ताश, एक प्लास्टिक की थैली और ₹54,250 नकद बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस की सजगता और कुशल नेतृत्व का परिणाम है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस सफल जुआ रेड कार्रवाई में निरीक्षक सुखनंदन पटेल,एएसआई दिलीप बेहरा, प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, आशीष महंत और हमराह स्टाफ शामिल रहे ।

See also  तमनार पुलिस की बड़ी पहल: कोलम सराईडिपा के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी, पंपलेट बांटकर किया जागरूक

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button