Latest News

तमनार में वित्त मंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने की FIR की मांग

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com

तमनार। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक O. P. Choudhary के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल तमनार के नेतृत्व में सोमवार को थाना तमनार पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

भाजयुमो तमनार मंडल अध्यक्ष खीरसागर महापात्र ने बताया कि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने फेसबुक के माध्यम से मंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उक्त पोस्ट पर एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से मंत्री जी के लिए अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी से न केवल एक जनप्रतिनिधि की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि सामाजिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन हुआ है।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए तथा नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां समाज में गलत संदेश फैलाने का कार्य करती हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान पितेश बेहरा, दीपक पटनायक, दिलेश्वर साहू, अजय दास, लेखराज साहू, नरेश राठिया, शलभ पटनायक, विपीन बेहरा, आकाश पटेल, आशीष गुप्ता, आशुतोष साव सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो पितेश बेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के सम्मान को ठेस पहुंचाने और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है। युवा मोर्चा हमेशा संगठन, कार्यकर्ताओं और पार्टी के सम्मान की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा रहेगा तथा ऐसे मामलों में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करता रहेगा।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button