Latest News

चौहान समाज जिला रायगढ़ द्वारा भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का होगा आयोजन

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

चौहान समाज जिला रायगढ़ द्वारा पालिटेक्निक आडिटोरियम रायगढ़ में 16 अगस्त को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे रामलाल चौहान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद

रायगढ़। चौहान समाज जिला रायगढ़ द्वारा आगामी 16 अगस्त 2026, दिन रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शहर के पालीटेक्निक आडिटोरियम, रायगढ़ में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति एवं चौहान समाज जिला रायगढ़ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समाज के पदाधिकारियों ने जिला रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, युवाओं और माताओं-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  खरसिया में आचार संहिता के दौरान सनसनीखेज हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, देखे वीडियो।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button