Latest News

उरबा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दिया लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश

http://amarkhabar.com

तमनार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत सराईडीपा मंडल के ग्राम उरबा में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे ग्राम उरबा में श्रीमती संतोषी एवं अश्वनी राठिया के निवास पर आयोजित किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभियान का उद्देश्य मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता का संदेश पहुंचाना बताया गया।

कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नरेंद्र नेगी एवं दीपक मंडल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तमनार के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश पटेल, चौपाल प्रभारी मणिकचंद पटनायक सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संपर्क स्थापित कर मताधिकार के महत्व, चुनावी प्रक्रिया में जागरूक भागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस आयोजन में सराईडीपा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोमन चौधरी समेत क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता निभाई।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  🇮🇳दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी : डॉक्टरों का मॉड्यूल, पुलवामा कनेक्शन और NIA की एंट्री से खुलने लगे आतंकी नेटवर्क के नए पन्ने🇮🇳

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button