Latest News

गाड़ा समाज का प्रदेश स्तरीय नुवाखाई मिलन समारोह संपन्न,सामाजिक एकता व सक्रियता पर दिया गया बल

सरायपाली।:- नगर के गीता भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ गांडा समाज का नुवाखाई मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में आसपास के जिला क्षेत्रों से काफी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुवे । मुख्यातिथि विधायक चातुरी नंद अपने सैकड़ों सामाजिक सदस्यों के साथ जयस्तंभ चौक से कार्यक्रम स्थल तक रैली के रूप में पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ इष्ट देवता श्री शंकर भगवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित स्थानीय विधायक श्रीमती चातुरी नंद , पूर्व विधायक रामलाल चौहान व सामाजिक पदाधिकारीयो द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने समाज को संबोधित करते हुवे कहा कि आप सभी के साथ व आशीर्वाद से आज आपकी बेटी विधायक बनी है । समाज व कज़हेतर के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ रही हूं व लड़ती रहूंगी । समाज मे एकता व सक्रियता के लिए इस तरह के मिलन समारोह का आयोजन होते रहना चाहिए ।

समाज मे शिक्षा के प्रसार को आवश्यक बताते हुवे विधायक नंद ने कहा कि मैं स्वयं पहले शिक्षक थी । जीवन व समाज के लिए शिक्षा के कारण ही आज वह शिक्षक व विधायक बन सकी इसलिये समाज को शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है ।इस दिशा में हम सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा ।

कार्यक्रम को पुनितराम चौहान ( प्रदेश सचिव ) , चंपकलाल चौहान ( जिला अध्यक्ष ) , पुष्पलता चौहान , व श्रीमती राखी चौहान ( पार्षद ) द्वारा अपने संयुक्त उद्बिधान ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक संस्कृति , परम्परा व संस्कारो की जानकारी आपस मे मिलती है । इसका सीधा प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ता है ।

कोई भी समाज जब तक शिक्षित नही होगा वह विकास नही कर सकता । हमे समाज को व स्वयं को शिक्षा पर भरपूर प्रयास करना चाहिए । वही समाज मे व्याप्त सामाजिक बुराइयों को यदि हम समाप्त नही करेंगे तो हमारी शिक्षा भी अधूरी मानी जायेगी । सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा आवश्यक है ।

See also  नंबर प्लेट बदलकर चल रहा था कोयले का खेल, घरघोड़ा पुलिस ने संगठित तस्करी गिरोह पर कसा शिकंजा

इस बीच कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित नगर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता का मुख्यातिथि व विधायक चातुरी नंद व पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष गांडा समाज रामलाल चौहान द्वारा शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया ।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूतपूर्व विधायक व प्रदेश गांडा समाज के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने संबोधित करते हुवे कहा कि यह एक खुशी का व आपसी भाईचारे का कार्यक्रम है । इस तरह के कार्यक्रमो से आपसी मेल मुलाकात व परिचय बढ़ता है । इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाना चाहिए । हम सब सनातन धर्म को मानने वाले लोग है हमे धर्म के प्रति आस्था व विश्वास बनाये रखते हुवे समय के साथ चलना होगा व समाज को शिक्षित करना होगा ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उदेयलाल चौहान (प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चौहान सेना छ.ग.),

नंदकुमार मोंगरे (जिला संरक्षक गांड़ा समाज महासमुन्द) ,प्रमोद सागर (बिलासपुर),

सरायपाली : अमीलाल चौहान( गांड़ा समाज कोरबा ), टोमनलाल कागजी (ब्लाक अध्यक्ष महासमुन्द) , हीराराम नेताम( ब्लाक अध्यक्ष बागबाहरा) आदि उपस्थित थे । मंच का संचालन देव चौहान ( प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ) व आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष जगदीश चौहान द्वारा किया गया ।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button