Latest News

खरसिया में ‘सीरियल चोर’ का खुलासा: पुलिस घेराबंदी में पकड़ा गया आरोपी, 2 लाख का माल बरामद

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़, 4 अगस्त 2026। जिले में लगातार बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए सक्रिय रायगढ़ पुलिस को खरसिया क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर ‘सीरियल चोर’ को गिरफ्तार किया है, जिसने अलग-अलग स्थानों पर बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और गैस सिलेंडर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी  और एसडीओपी खरसिया  के मार्गदर्शन में थाना और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचा।

ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी निरीक्षक  ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी गांधीनगर मदनपुर बताया।

प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपने पास रखे सामान को चोरी का बताया और आगे की पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा किया।

एक के बाद एक चोरी की वारदातें

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि—

– 12 जुलाई को खरसिया के उत्तम ढाबा से एक्टिवा स्कूटी चोरी की
– 23 जुलाई को ग्राम बासमुड़ा से जुपिटर स्कूटी पार की
– 24 जुलाई की रात बगबुढ़वा में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर, डीवीआर और बाइक चोरी की
– 29 जुलाई को मदनपुर बस्ती से तीन गैस सिलेंडर उठाए
– 1 अगस्त को पतरापाली से मोबाइल चोरी किया

आरोपी चोरी के सामान को मदनपुर चौक के पास एक खंडहर मकान में छिपाकर रखता था और मौका मिलते ही उसे बेचने की फिराक में रहता था।

खंडहर से बरामद हुआ चोरी का सामान

आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के साथ छापेमारी की। इस दौरान—

– फैशन प्रो मोटरसाइकिल
– टीवीएस जुपिटर स्कूटी
– एक्टिवा स्कूटी
– पोको मोबाइल
– तीन गैस सिलेंडर
– सीसीटीवी डीवीआर

बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, आरोपी द्वारा बताए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद नहीं हो सके हैं।

दर्ज मामलों का खुलासा, जांच जारी

आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया और थाना खरसिया में दर्ज दो प्रमुख मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के प्रार्थियों से संपर्क कर आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव सहित पुलिस टीम के कई जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना विभागीय स्तर पर की जा रही है।

एसएसपी का संदेश

एसएसपी  ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई जारी है। खरसिया के अलावा जूटमिल, कोतरारोड़, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ क्षेत्रों में भी चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हर वारदात की तह तक जाकर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।”

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है।

See also  ग्राम पंचायत तमनार में सुशासन तिहार का आयोजन बना मजाक, प्रशासन की लापरवाही से जनप्रतिनिधियों में रोष

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button