Latest News

जंगल के रास्ते से मवेशियों की तस्करी करते हुए 7 आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस अलर्ट मोड पर

मवेशी तस्करी पर लगाम लगाने के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा सीमावर्ती इलाकों में ग्रामीणों से निरंतर संपर्क में रहकर मुखबिरों से सूचनाएं लेकर पशु तस्करी करने वालों कर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 15 अप्रैल की रात्रि पकरगांव-बिरसिंघा जंगल रास्ते से कृषक मवेशियों को मारते-पीटते क्रूरतापूर्वक झारखंड, उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे 7 मवेशी तस्करों को लैलूंगा पुलिस की टीम द्वारा मध्य रात्रि पाकरगांव-बिरसिंघा जंगल में घेराबंदी कर पकड़े । मौके पर पुलिस ने आरोपी उमाशंकर यादव, आशीष कुजूर, बालकुमार यादव, मेघनाथ यादव, सुरेश खलखो, चलित यादव, गेंदराम यादव के कब्जे से 39 नग कृषक मवेशी को जप्त किया गया है । आरोपियों ने मवेशियों बूचड़खाने लेकर जाना बताए जिनके कृत्य पर थाना लेलूंगा में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 95/2024 धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत कार्यवाही की गई है । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा मवेशियों के चारा पानी के लिए जप्त मवेशियों को गोठान के सुपुर्द किया गया है ।

See also  जल्लाद पति: बचने के लिए खेत में भागी पत्नी, गुस्से में बेजुबान गर्भवती गाय को उतारा मौत के घाट: केस दर्ज

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button