Latest News

जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में तमनार और रायगढ़ विकासखंड ने मारी बाजी

http://amarkhabar.com

14 नवंबर को जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता विद्यार्थी

रायगढ़, 5 नवम्बर 2026/ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा विकसित करने के उद्देश्य से पीएम श्री शासकीय नटवर विद्यालय, रायगढ़ में जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। एलिमेंट्री स्तर पर तमनार विकासखंड ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हायर सेकेंडरी स्तर पर रायगढ़ विकासखंड की टीम विजेता रही। दोनों स्तरों के विजेता विद्यार्थी आगामी 14 नवंबर को एनटीपीसी लारा द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
              कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एन. साहू एवं जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से एलिमेंट्री एवं सेकेंडरी स्तर की दो-दो टीमों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

एलिमेंट्री स्तर (कक्षा 6वीं से 8वीं) में तमनार विकासखंड ने 125 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। खरसिया विकासखंड 100 अंकों के साथ दूसरे और पुसौर विकासखंड 90 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं हायर सेकेंडरी स्तर पर रायगढ़ विकासखंड ने 65 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। धर्मजयगढ़ विकासखंड 50 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लैलूंगा और घरघोड़ा विकासखंड ने 45-45 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
            जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को आगामी 14 नवंबर को एनटीपीसी लारा में आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए नियमित अभ्यास, विषयवार प्रश्नोत्तरी और मॉक क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और ज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी, प्राचार्यों, शिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

See also  बिजली सरप्लस राज्य में दर वृद्धि का विरोधाभास: छत्तीसगढ़ में घाटे की गुत्थी और पारदर्शिता की मांग- दीपक शर्मा<br>

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button