Latest News

सुनील इस्पात की जर्जर दीवार हटाने की तैयारी, इलाके को किया गया ‘डेंजर जोन’ घोषित

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़, 28 जून।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सुनील इस्पात एंड पावर लिमिटेड की जर्जर बाउंड्री वॉल को लेकर लंबे समय से बनी आशंकाओं के बीच आखिरकार प्रबंधन हरकत में आया है। संभावित दुर्घटना की आशंका को गंभीरता से लेते हुए कंपनी ने एहतियातन प्रभावित हिस्से को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर दिया है और क्षतिग्रस्त दीवार को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार, उद्योग परिसर के पीछे स्थित करीब 20 से 25 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल पिछले काफी समय से जर्जर हालत में थी। दीवार के कई हिस्सों में कंक्रीट उखड़ चुका था, पिलर झुक गए थे और सरिया खुले में नजर आ रहा था। यह दीवार एक व्यस्त तिराहे के पास स्थित है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। पास ही महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी का मुख्य प्रवेश द्वार होने से जोखिम और भी बढ़ गया था।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक इसकी जानकारी पहुंची। जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता तथा उद्योग समिति के सभापति गोपाल अग्रवाल ने तत्काल उद्योग प्रबंधन से संपर्क कर जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रबंधन ने देर रात ही सक्रियता दिखाते हुए खतरे वाले हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, डेंजर टेप लगाई गई और चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए। साथ ही, सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया।

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल को सुरक्षित तरीके से हटाया जाएगा और उसके स्थान पर मानकों के अनुरूप नई, मजबूत दीवार का निर्माण कराया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम पर गोपाल अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। “जहां कहीं भी इस तरह की जर्जर संरचनाएं खतरा बनती हैं, वहां समय रहते सुधार और रखरखाव जरूरी है। जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,” उन्होंने दो टूक कहा।

फिलहाल, प्रशासन और उद्योग प्रबंधन की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसे को टालने में राहत जरूर मिली है, लेकिन यह मामला औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा की जरूरत को भी उजागर करता है।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button