Latest News

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने सादगी और सम्मान के साथ मनाया दुर्गेश डनसेना का जन्मदिवस, जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने की कामना

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com

रायपुर/रायगढ़।
राजधानी में प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा सामाजिक सौहार्द और आत्मीयता के वातावरण में दुर्गेश डनसेना का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया एवं वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में दुर्गेश डनसेना को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।

गौरतलब है कि दुर्गेश डनसेना वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के निज सहायक के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि डनसेना अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं, और भविष्य में भी वे समाज एवं जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका से नई पहचान स्थापित करेंगे।

शुभकामना संदेश में उपस्थित सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ते रहें।

कार्यक्रम के अंत में प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने भगवान श्री जगन्नाथ एवं माँ भारती से प्रार्थना की कि दुर्गेश डनसेना का जीवन सदैव सफलता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे। साथ ही, वे समाज और राष्ट्रहित में अपनी प्रेरणादायी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाते रहें।

अंततः, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button