तमनार में भाजयुमो की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com
तमनार। भारतीय जनता युवा मोर्चा तमनार मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पितेश बेहरा, जिला महामंत्री श्री उमाशंकर शर्मा, जिला महामंत्री श्री त्रिलोचन राठिया, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रतीक अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री दीपक पटनायक, महामंत्री श्री रमेश पटेल, महामंत्री श्री दिलेश्वर साहू, श्री राजेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, श्रीमती जानकी राठिया, श्रीमती कल्पना साहू, श्री रामचरण कुम्भकार, भाजयुमो तमनार मंडल अध्यक्ष श्री खीरसागर महापात्रे, महामंत्री श्री लेखराज साहू, महामंत्री श्री नरेश राठिया एवं रायगढ़ शहर मंडल महामंत्री श्री सौरभ नामदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।
News associate Naresh rathiya