औंराईमुड़ा में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान और मिला बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com
रायगढ़। तमनार तहसील के अंतर्गत औंराईमुड़ा में चंद्रवंशीय राठिया कंवर उत्थान समिति के द्वारा औंराईमुड़ा मंडल क्षेत्र के अंतर्गत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व इन बच्चों को उनकी कैरियर के बारे में टिप्स दी गई। कोरबा जिला से पहुंचे विद्वत जनों ने क्रमशः दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रुचिकर विषय लेने और किसी की देखा-देखी संकाय चयन न करने सलाह देते हुए श्री रामलाल राठिया (खुंटाकुड़ा) ने ITI, पालिटेक्निक और शार्ट टर्म कोर्स कर जीविकोपार्जन करने की सलाह दी। श्री रामलाल राठिया (पिड़िया) ने कृषि संकाय लेकर PAT परीक्षा के माध्यम से कृषि वैज्ञानिक, ग्राम सेवक, शिक्षक बनने और आधुनिक व बेहतर कृषि की जानकारी साझा की ।
श्री दुबराज सिंह राठिया (खुंटाकुड़ा) ने विज्ञान और गणित विषय लेकर पढ़ने के फायदे गिनाए । उन्होंने लगभग एक घंटे के क्लास में PCB विषय में नीट के माध्यम से MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BYMS, BSMS तथा वेटनरी डॉक्टर, B Sc नर्सिंग, B Sc पैरामेडिकल BMLT, BPT, B. FARMA. B Sc रेडियोलॉजी का कोर्स कर उच्च स्तर के जीवन जीने तथा PCM के विद्यार्थियों के लिए JEE ADVANCE/ MAIN के माध्यम से सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, कम्प्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बेचलर आफ आर्किटेक्चर, NDA के माध्यम से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में भविष्य निर्माण करने विचार साझा किया।
उन्होंने आगे बताया कि IMU और CET के माध्यम से बेचलर आफ नाटिकल साइंस या मरीन इंजीनियरिंग कर मर्चेंट नेवी और फ्लाइंग स्कूल में प्रवेश लेकर कमर्शियल पायलट में भविष्य आजमाकर जीवन स्तर सुधारें ।
इन दोनों विषय के बच्चों को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए उन्होंने आगे बताया कि CUET के माध्यम से B Sc/BA/B Com + B ed. कर शिक्षा जगत में भविष्य निर्माण करने और NEST के माध्यम से ISSER/NISER में इंटीग्रेटेड कोर्स कर वैज्ञानिक बन देश सेवा करने टिप्स दिया। कैरियर मार्गदर्शन को आगे बढ़ाते हुए श्री करमसिंह राठिया (घिनारा) ने कला संकाय में शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर बनने टिप्स दिया । उन्होंने कला संकाय का महत्व बताते हुए कहा कि अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी कला संकाय के विषय पढ़कर ही सफल हुए हैं। इसी क्रम में श्री यादन सिंह राठिया ने कामर्स विषय में संभावनाएं जैसे- प्रायमरी शिक्षक, व्याख्याता, प्रोफेसर और सबसे बड़ा लक्ष्य चार्टर्ड एकाउंटेंट बनकर लाभ कमाने विचार साझा किया। कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंत में श्री मनमोहन सिंह राठिया (चैनपुर) ने कर्मचारी चयन आयोग SSC के विभिन्न विभागों के ग्रूप B, C और D के पदों पर कैसे पहुंचे, तैयारी कर नौकरी प्राप्त करने और संघ लोकसेवा आयोग के विभिन्न पद IAS, IPS, IFS, IRS पर चयन होने विस्तार से चर्चा किया।
RKVS टीम कोरबा का कैरियर मार्गदर्शन, देशसेवा में अलग पहचान- सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री
शिक्षक/बड़े लोगों को बच्चों से भी सीख लेनी चाहिए क्योंकि बच्चे उन्हें आदर्श मानते हैं- पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया
प्रतिभावान छात्र सम्मान के मुख्य अतिथि श्री सत्यानंद राठिया पूर्व मंत्री छ.ग.शासन एवं जिलाध्यक्ष चंद्रवंशीय राठिया कंवर उत्थान समिति, विशिष्ट अतिथि श्री चक्रधर सिंह राठिया तहसील अध्यक्ष तमनार की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। पूर्व मंत्री ने कहा कि RKVS कोरबा के विद्वतजनों के द्वारा हमारे भावी पीढ़ी को कैरियर निर्माण के क्षेत्र में सही राह दिखाना तारीफ ए काबिल है, उनका यह कार्य देशसेवा में अलग स्थान रखता है । कोरबा टीम का दूर-दूर जाकर बच्चों को उनके कैरियर के बारे में बताने की प्रशंसा करते हुए अपने जीवनकाल के उन दिनों को याद किया और बताया कि कभी मैंने भी दो वर्षों तक नि: शुल्क विद्यादान किया। तब मैंने भी बच्चों से सीखा और कुछ बुरी लत का त्याग किया । क्योंकि बच्चे किसी न किसी टीचर के फैन अवश्य होते हैं वे अपने गुरुजनों को आदर्श मानते हैं। उद्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि अगली बार इस कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का क्षेत्र बढ़ाया जाए और क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हों इसका भी ध्यान रखा जाए।
मुख्य अतिथि ने इस वर्ष कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र देवेंद्र राठिया 92%, हेमचंद राठिया 88%, गनपत राठिया 84%,सीमा राठिया 76%,अदिति राठिया 74%, दामिनी राठिया 70% और कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रूबी राठिया 85%, भाग्यलक्ष्मी राठिया 80%, सुखदेव राठिया 79%, जया राठिया 75%, डमरूधर राठिया 74%,मोनिका राठिया 71%,श्रीधर राठिया 70% ,छाया राठिया 70%, रमेश राठिया 70% को मेडल, शील्ड और 1100 ₹ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में श्री महेत्तर सिंह राठिया अध्यक्ष, चंद्रवंशीय राठिया कंवर समाज उत्थान समिति, मंडल औंराईमुड़ा ने समस्त अभ्यागतों का आभार व्यक्त कर सभा समाप्ति की घोषणा की ।
यह कार्यक्रम चंद्रवंशीय राठिया कंवर समाज उत्थान समिति मंडल औंराईमुड़ा तहसील तमनार के द्वारा आयोजित किया गया था ।
कार्यक्रम का संचालन श्री दुबराज सिंह राठिया (पिड़िया) और श्री नेहरू सिंह राठिया ने किया ।
कार्यक्रम में औंराईमुड़ा मंडल क्षेत्र के श्री महेत्तर सिंह राठिया, गुरु प्रसाद राठिया, घनश्याम राठिया,घसियाराम राठिया, देव सिंह राठिया, गोविंद सिंह राठिया, दामोदर प्रसाद राठिया, प्रताप सिंह राठिया, हुकुमलाल राठिया, आमालाल राठिया, हुकुम सिंह राठिया, नारायण सिंह राठिया, तिलक राम राठिया, नरेंद्र कुमार राठिया, टीकाराम राठिया, आनंद कुमार राठिया, सूरजमती राठिया, सुकदेव सिंह राठिया, लम्बोदर राठिया सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और महिलाएं उपस्थित थे ।
Now U can Download Amar khabar from google play store also.