Latest News

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


रायगढ़, 12 मई 2026 — ग्राम पंचायत सूपा में पांच से सात मई तक आयोजित रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का समापन उत्साह और महिला सहभागिता के साथ हुआ। जिले की 10 टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में करीब 120 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने पोषण पैंथर टीम को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की बड़ी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरा मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा।

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ शशधर दास (चीफ बिज़नेस ऑफिसर, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़) तथा लक्ष्मी जीवन पटेल (जिला पंचायत सदस्य) ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिदार (सरपंच प्रतिनिधि, सूपा), ओमप्रकाश गुप्ता (सरपंच, बड़े भंडार), संजय मैत्री (सरपंच, बरपाली), प्रेम भारद्वाज (उपसरपंच, सूपा), अक्षय प्रधान (बड़े भंडार), धरम सिंह पटेल (बड़े भंडार), विजय सिदार (जनपद पंचायत सदस्य) सहित ग्राम सूपा एवं बरपाली के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ से एचआर हेड, सिविल हेड, प्रोजेक्ट, मेकेनिकल हेड, प्रोजेक्ट और लैंड-लायजनिंग हेड की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “इस तरह की खेल प्रतियोगिताएँ महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। खेल अनुशासन और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं, जो जीवन में उपयोगी सिद्ध होते हैं।”

चीफ बिज़नेस ऑफिसर शशधर दास ने कहा, “अदाणी पावर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।”

इस प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ अमेचर कबड्डी संघ की ओर से किया गया। आयोजन में संघ के राजेश पटनायक और उनकी 20 सदस्यीय टीम का योगदान रहा। प्रतियोगिता का प्रायोजक अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ रहा। ग्राम पंचायत सूपा और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अदाणी फाउंडेशन वर्ष 2022–23 से बालिकाओं को निःशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण और प्रतिवर्ष स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा रहा है। टीम को प्रेम नायक, रतिराम सिदार और परमेश्वर बिश्वाल की ओर से वर्ष 2022 से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक बालिकाएँ प्रशिक्षित हो चुकी हैं, जिनमें से 34 खिलाड़ी राज्य स्तरीय और 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। यह पहल ग्रामीण बालिकाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ महिला सहभागिता को प्रोत्साहित कर रही है।

“नई खबर, नया नज़रिया – रोज़ाना अपडेट के लिए क्लिक करें!” http://amarkhabar.com

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button