घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र बना मनमानी व भ्रष्टाचार का केन्द्र – रजनीकांत तिवारी

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
घरघोडा एसडीएम व कलेक्टर को लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की माँग।
घरघोडा – घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र इन दिनों मनमानी और भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है यहाँ के प्रभारी व कर्मचारी अपनी अलग मनमानी चलाने में लगे हुए हैं आपको बता दें कि घरघोडा खाद भंडारण केन्द्र का संचालन डीएमओ कार्यालय रायगढ़ के निर्देश पर होता है परंतु ऐसा लग रहा है जैसे घरघोडा खाद्य भंडारण के प्रभारी स्वयं में ज़िला अधिकारी है लैलूंगा , तमनार घरघोडा यहाँ के सोसायटी में खाद यहीं से माँग के अनुसार वितरण किया जाता है चुंकि भंडारण केन्द्र में सीधा रेंक पाइट से खाद का परिवहन किया जाता है उसके बाद भंडारण केन्द्र से सोसायटीयो में परिवहन होता है।

ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुँचाने व कमीशन का खेल
समाजिक कार्यकर्ता रजनीकांत तिवारी ने बताया कि घरघोडा खाद भंडारण के अधिकारी कर्मचारी द्वारा अवैधानिक रूप से निजी ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुँचाने व अपने कमीशन के लोभ में रेल्वे रेंक पाइट खरसिया से खाद परिवहन कर खाद गोदाम घरघोडा में ख़ाली नहीं करवा कर सीधा सोसायटी में भेजा जा रहा है जो कि नियमानुसार अवैधानिक है जिसमें ट्रांसपोर्टर को सीधा लाभ दिया जा रहा है चुंकि रेंक पाइट खरसिया से खाद भंडारण की पर्ची के साथ भेजा जाता है जो कि खाद को घरघोडा खाद भंडारण में ख़ाली करा कर साथ स्टाक में दिखा कर यहाँ से माँग के अनुसार सोसायटी में भेजा जाता है परंतु ट्रांसपोर्टर व ज़िला के अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है! जिसकी लिखित में शिकायत डायरेक्ट भेजे गए पावती के साथ कि गयी है।
अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/