Latest News

लैलूंगा पुलिस की गांजा तस्करों पर पैनी नजर, 10 किलो गांजा और अपाचे बाइक के साथ यूपी के तस्कर को किया गिरफ्तार


अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़ । एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2024 को थाना लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजा के साथ यूपी के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
          टीआई लैलूंगा श्री राजेश जांगड़े को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर ओडिशा से गांजा लेकर लैलूंगा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दोपहर में पुलिस टीम ने ग्राम जमुना में अस्थाई बेरियर लगाकर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद, मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध को रोका गया।
          पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार पाल (38 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस की सख्ती पर आरोपी ने कबूल किया कि वह पेट्रोल टंकी के ऊपर रखे प्लास्टिक झोले और पीठठू बैग में अवैध गांजा छिपाकर ले जा रहा था।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने प्लास्टिक झोले और बैग में खाकी रंग के पेपर में लिपटे कुल 10 पैकेट बरामद किए, जिनमें 10 किलो गांजा था। जब्त गांजे की कीमत ₹1,00,000 आंकी गई है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत ₹70,000 है। इस प्रकार कुल ₹1,70,000 की संपत्ति जब्त की गई।
       आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध पाया गया। तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
        इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम, खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक सुरेश मिंज, आरक्षक अरुण एक्का और सुखदेव साय की सराहनीय भूमिका रही।  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

See also  रायगढ़ एवं पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद सदस्य के विजयी प्रत्याशियों के परिणाम घोषित

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button