Latest News

“मेहनत का सम्मान: घरघोड़ा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच पर मिली पहचान”


चौहान समाज के युवा प्रकोष्ठ का सराहनीय पहल, शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने पर जोर

Journalist Amardeep chauhan
http://amarkhabar.com

घरघोड़ा (रायगढ़)।
ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए चौहान समाज वि.ख. घरघोड़ा के युवा प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को ग्राम टेरम स्थित शासकीय स्कूल परिसर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक सहभागिता और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, अभिभावक, युवा वर्ग और विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी घरघोड़ा श्री कुमार गौरव सिंह साहू तथा चौहान समाज रायगढ़ के संयोजक श्री महावीर चौहान (गुरुजी) मंच पर मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को नई दिशा देता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को यदि समय पर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले, तो वे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और अनुशासन के साथ अध्ययन करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाये गए रहे युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर चौहान, रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्री देवप्रसाद चौहान, संरक्षक श्री गनपत लाल चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री गंगाराम चौहान, श्री मोहन लाल चौहान, श्री घांसी लाल चौहान एवं श्री चमार सिंह चौहान। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए समाज में शिक्षा के महत्व पर बल दिया और इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता जताई।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मंच से यह भी संदेश दिया गया कि समाज के हर वर्ग को शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में सभी आगंतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिससे आयोजन में सहभागी बने लोगों के बीच आत्मीयता और एकता का भाव देखने को मिला।

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

Now U can Download Amar khabar from google play store also.

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button