Latest News

दो सगे भाइयों सहित तीन गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद

घरघोड़ा (रायगढ़), 5 अक्टूबर 2026।
जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की दोपहिया वाहनों की बरामदगी की है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद वाहनों में एक बुलेट, एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक एनएक्सजी मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद बुलेट वाहन दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में दर्ज एक चोरी के मामले से संबंधित है, जिसकी पुष्टि सशक्त मोबाइल एप के माध्यम से की गई।

घटना की शुरुआत 18 सितंबर 2026 को हुई, जब घरघोड़ा निवासी सुनील शर्मा ने अपनी टीवीएस जुपिटर स्कूटी घर के सामने से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 292/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया। इसी बीच 3 अक्टूबर 2026 को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में उनकी पहचान मिलन दास महंत, हरिशंकर महंत और कन्हैया दास महंत के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में ही तीनों ने स्वीकार किया कि वे उसी चोरी की स्कूटी का उपयोग अन्य वाहनों की रेकी करने के लिए कर रहे थे और नए वाहन चोरी की योजना में सक्रिय थे।

See also  शासकीय हाईस्कूल सामारुमा में हुआ साइकिल वितरण

पुलिस के अनुसार गिरोह का संचालन आपसी रिश्तेदारी के आधार पर हो रहा था। आरोपियों में दो सगे भाई और एक उनका रिश्तेदार शामिल है। इनमें से एक आरोपी मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि दूसरा ड्राइविंग का काम करता है, जिससे उन्हें वाहनों की तकनीकी जानकारी प्राप्त थी। इसी जानकारी का उपयोग कर वे सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने मई 2026 से सितंबर 2026 के बीच घरघोड़ा और छाल क्षेत्र से कई वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। इनमें बरभौना चौक से एनएक्सजी मोटरसाइकिल, नवापारा चौक से बुलेट और बोजिया क्षेत्र से स्प्लेंडर प्लस सहित अन्य वाहन शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

है। साथ ही वाहन चोरी के नेटवर्क और संभावित अन्य मामलों की जांच भी तेज कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा, प्रधान आरक्षक एवं अन्य पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस सहयोगी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button