Latest News

शादी का भरोसा बना महिला के शोषण का आधार, शिकायत के बाद फरार आरोपी भाठनपाली से गिरफ्तार

http://amarkhabar.com

रायगढ़। शादी का वादा कर एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से मुकरने के आरोप में फरार चल रहे युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम भाठनपाली में दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत 3 नवंबर 2026 को 33 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में दर्ज कराई थी। महिला ने ग्राम भाठनपाली निवासी प्रवीण कुमार प्रधान के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में विवाह से इनकार करने और धमकी देने के आरोप लगाए थे।

शिकायत के मुताबिक, महिला का वर्ष 2012 में सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। वर्ष 2024 में उसकी पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ा। महिला उस समय चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी, जहां आरोपी का आना-जाना था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर 2024 को आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया और अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद भी वह विवाह का आश्वासन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला की शिकायत में 18 जनवरी 2026 की एक अन्य घटना का भी उल्लेख है। आरोप के अनुसार, उस दिन आरोपी उसके घर पहुंचा और विवाद के दौरान जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से इनकार करते हुए उसे धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) और 69 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

मुखबिर की सूचना पर गांव में दी दबिश

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में महिला थाना एवं जूटमिल पुलिस की टीम प्रयास कर रही थी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया था।

See also  भारतीय जनता पार्टी में चल रही संगठन पर्व के तहत घरघोड़ा में रखी गई महत्वपूर्ण बैठक<br><br>
आरोपी प्रवीण प्रधान

20 नवंबर को आरोपी के ग्राम भाठनपाली में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और प्रवीण कुमार प्रधान को पकड़ लिया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव और संदीप भगत की अहम भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले की आगे की विवेचना जारी है।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button