Latest News

तमनार पुलिस ने तलवार लहराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, धारदार हथियार जब्त

तमनार – दिनांक 27.09.2024 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कसडोल, कांशीनगर के मांझा खोल मोहल्ले में केशव ऊर्फ केशर अगरिया (उम्र 54 वर्ष) हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इससे मोहल्ले के निवासी भयभीत हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल थाने की पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। 

पेट्रोलिंग टीम ने कांशीनगर कसडोल के मांझा खोल इलाके में पहुंचकर सुरक्षा उपायों के साथ आरोपी केशव अगरिया को धर-दबोचा। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी शराब नीति: सरकार ठेका पद्धति पर लौटने की तैयारी में, कलेक्टरों और फील्ड अफसरों से मांगे गए सुझाव<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button