Latest News

महिला से बदतमीजी कर दी धमकी , आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। दिनांक 12/07/2024 को थाना कोतवाली में महिला द्वारा उसके घर के पास रहने वाले नवाब अली व शेख चांद अली पर अभद्रता करने और धमकी देने की लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानतीय धाराओं पर अपराध दर्ज कर आरोपी शेख चांद अली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी नवाब अली फरार है । महिला बताई कि कुछ दिन पहले नवाब अली और शेख चांद अली दोनों मिलकर उसके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाये थे । कैमरा की दिशा को इसके कमरे तरफ होने पर चांद अली को CCTV हटाने बोली । तब चांद अली कैमरा खराब है बताया था । दिनांक 11.07.2024 को पता चला कि सीसीटीवी कैमरा चालू है । चांद अली को CCTV लगाकर घर में तांक-झांक करते हो कहकर बोली तो दोंनो भाई अश्लील गाली गलौच कर धमकी दिये । महिला ने जब घटना अपने पति को बताई तो चांद अली बेहद गंदी टिपप्णी किया जिसकी लिखित शिकायत महिला द्वारा थाना कोतवाली में की गई । महिला के आवेदन पर दोनों आरोपियों पर अप.क्र. 345/2024 धारा 331(4), 76, 351(2), 115(2), 79, 3(5) BNS का अपराध दर्ज कर आरोपी चांद अली (39 वर्ष) रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । संवेदनशील मामले में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल व उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

See also  रायगढ़ एसपी और सीएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पुसौर पुलिस को चौकन्ने रखने के दिए निर्देश

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button