Latest News

इलाज के दौरान जेल गार्ड की अभिरक्षा से फरार हुआ बंदी



आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक ने इश्तिहार जारी कर की सूचना देने की अपील।

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम बिलासपुर/ बिलासपुर पुलिस एक फरार कैदी ललित रात्रे की तलाश में जुटी है, जो 22 दिसंबर 2022 को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जेल गार्ड की अभिरक्षा से भाग निकला था। वह रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का निवासी है और उसकी उम्र 33 वर्ष है। उसकी पहचान के लिए बाएँ हाथ की कलाई पर “ललित कुमार” गोदना विशेष निशान है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर इस आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। जानकारी देने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष 07752-228504, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 07752-223330 और थाना प्रभारी तारबाहर 94791-93020 से संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है।

See also  डॉ. प्रीति अदाणी का स्वाभिमान विज़न मध्य प्रदेश पहुंचा, 1,500 महिलाओं को मिलेगा सहयोग

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button