Latest News

जिला स्तरीय सुशासन शिविर – प्रशासन गांव की ओर

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

जशपुर। जनपद पंचायत कांसाबेल के अंतिम छोर में स्थित ग्राम पंचायत खारपानी में आज जिला स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

उक्त शिविर में सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित मांग एवं शिकायतों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को 03 ट्राई सायकल एवं 05 श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
मत्स्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को मछली पकड़ने का जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 05 हितग्राहियों को आवास की चाबी वितरित की गई।
मनरेगा के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को नए जॉब कार्ड दिए गए तथा कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को केसीसी से लाभान्वित किया गया।

इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, सहायक आयुक्त संजय सिंह, डीडी कृषि एम.आर. भगत, सीईओ संदीप मरावी, बीईओ गोपाल राम खलखो, हीरामती पैंकरा (डीडीसी), शिप्रा दास (बीडीसी), महेश नागवंशी (बीडीसी), भूषण वैष्णव, बालेश्वर चक्रेश, समरजीत चांद, केशव पांडे, घनश्याम अग्रवाल, नारायण दास एवं ग्राम पंचायत खारपानी, खुटेरा, साजापानी, कोड़लिया के सरपंच सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य अधिक खबरों के लिए क्लिक करें https://amarkhabar.com/

See also  डेम में तैरती मिली एक व्यक्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी... पुलिस जाँच मे जुटी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button