Latest News

सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल को सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़। 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ की सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल को वर्ष 2026 के गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रशंसनीय कार्यों के लिए “सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है।

श्रीमती निवेदिता पॉल वर्ष 2005 बैच की सीधी भर्ती उप पुलिस अधीक्षक (DSP) हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद राज्य पुलिस सेवा के प्रथम बैच की प्रथम उप पुलिस अधीक्षक होने का गौरव भी रखती हैं।
अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कोंडागांव, कोरिया, बलौदाबाजार, धमतरी, जगदलपुर (बस्तर) एवं सारंगढ़ सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। विशेष रूप से उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच बस्तर अंचल में लगभग 10 वर्षों तक सेवा देकर कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

वर्तमान में श्रीमती निवेदिता पॉल 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ में सेनानी के पद पर कार्यरत हैं। उनके इस सम्मान से न केवल बल का गौरव बढ़ा है, बल्कि महिला अधिकारियों के लिए भी यह प्रेरणास्रोत बना है।

News associate Sunil Jolhe

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button