Latest News

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से तेंदूपत्ता संग्रह से संबंधित अन्य कार्य में लिया जाएगा मदद आदेश हुआ जारी

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायपुर/रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों की गर्मी की छुट्टी में की छुट्टी में सुशासन तिहार की ड्यूटी तो पहले से लगी है अब 1 मई से लेकर 30 जून तक शिक्षकों की ड्यूटी तेंदूपत्ता संग्रहण में लगा दी गयी है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। विदित हो की कल दिनांक को सरकारी आदेशानुसार बढ़ते तापमान एवं गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से 15 जून तक की गर्मी को देखते हुए छुट्टी की घोषणा की जा चुकी है।

100 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी तेंदुपत्ता संग्रहण के अलग-अलग कामों में लगी है। रायगढ़ जिले में डीएफओ कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में संचालित फड़ों फड़ अभिरक्षक के पद पर जिन शिक्षकों, सहायक शिक्षकों वर प्रधान पाठकों की ड्यूटी लगी है, वो 1 मई से 30 जून तक उनको पूर्व में सौंपे गये कार्यों के अतिरिक्त ड्यूटी लगाये जाने के लिए कलेक्टर के अनुमोदन के आधार पर ड्यूटी लगायी गयी है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर गारे पेल्मा 3 के नजदीकी गांवों में 10,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, इस बरसात 50,000 का लक्ष्य

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button