Latest News

इंस्टा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला सिकंदर पकड़ाया

एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। इंस्टाग्राम पर आरएसएस के पथ संचलन वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत पर जांच उपरांत आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ में हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन कार्यक्रम का वीडियो अपलोड किया गया था। उक्त वीडियो पर विगत 9 अक्टूबर को इंस्टाग्राम के मिस्टर नवाब की आईडी से आपत्ति जनक टिप्पणी की गई थी।

इस पर झोपड़ीपारा निवासी सुशांत सिंह राजपुत ने जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के बाद पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले आरोपी बाझींनपाली निवासी सिकंदर खान के विरूद्ध बीएनएस की धारा 299, 302, 353 (2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

समाचार सहयोगी सिकंदर चौहान

See also  नेपाल चैंपियनशिप में गूंजा रायगढ़ का नाम: किरोड़ीमल नगर की वर्षा चौहान ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button