Latest News

बाइक सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर., एक कि मौके पर मौत दूसरे का इलाज जारी



सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम 26 अगस्त 25 को घरघोड़ा थाना क्षेत्र मे मोटरसाइकिल सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन के टक्कर मारी जिसमे एक कि मौत दूसरा घायल हो गया है जिसका इलाज जारी है

ज्ञात हो कि 25 अगस्त को राम सिदार निवासी बासनपाली अपने साथी ललित सारथी के साथ पूंजीपथरा से वापस अपने मोटरसाइकिल HF डिलक्स में बैहामुड़ा आ रहा था रात को लगभग 11:30 बजे घरघोड़ा बाईपास सैनिक ढाबा के पास पीछे तरफ से किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चला कर मोटर साईकिल सवार को ठोंक दिया। जिससे बाईक सवार राम सिदार निवासी बासनपाली कि मौत हो गई। वही साथ ललित सारथी निवासी सराईपाली पूंजीपथरा घायल हो गया है जिसका इलाज घरघोड़ा हॉस्पिटल मे चल रहा है। सुचना पर घरघोड़ा पुलिस ने मृतक का मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर आगे कि जाँच कार्यवाही मे जुट गई है वही अज्ञात वाहन कि पतासाजी मे जुट गई है।

See also  यूनिटी मार्च में बड़ा सियासी सरप्राइज, रजनीकांत बीजेपी में शामिल

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button