Latest News

गजराजों ने तोड़ी स्कूल की बाउंड्रीवाल

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। जिले में रविवार रात को हाथी ने स्कूल और मकान की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हाथी को लाठी-डंडे और पत्थरों से पीटकर भगाया। हंगामे और खदेडऩे का वीडियो भी सामने आया है। मामला छाल रेंज के सिंघीझाप गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, हाथी ने एडू चंद्रशेखरपुर गांव में गणेश श्रीवास के घर के आंगन की बांउड्रीवाल तोड़ दी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथी के पीछे भाग रहे हैं। टॉर्च लेकर हाथी को भगाने के लिए हमला कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बाउंड्रीवाल को हाथी बार-बार सूंड के सामने हिस्से से मार रहा है। 5-7 बार वार करने से बाउंड्रीवाल टूट जाती है। उसके बाद वह छलांग लगाकर जंगल की ओर भाग जाता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान वन अमले के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे।
छाल रेंज में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा
छाल रेंज में 38 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दल से बिछडक़र हाथी ग्रामीण इलाके में पहुंच गया था। सिंघीझाप गांव जंगल से सटा है, इसलिए वह खाने की तलाश में गांव में घुस गया था। हाथी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
दूर रहने की देते हैं हिदायत
छाल रेंज के प्रभारी रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि, हाथियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। बीती रात स्कूल के बाउंड्रीवाल तोडक़र भीतर घुसने की जानकारी मिली, तो वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मानते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद उन्हें भगाने के लिए हाथियों के करीब चले जाते हैं, जो डंडा और पत्थर मारे हैं, उनकी पहचान कर हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।

See also  जनपद सीईओ अभिषेक बनर्जी द्वारा बेमौसम बरसात में भी एकताल,बिंजकोट मिडमिड़ा,झलमला ग्राम पंचायत का सघन दौरा

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button