Latest News

अनियंत्रित ट्रेलर वाहन के चपेट में आकर 26 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत..!! गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा में अंनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 13 सितंबर की रात लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आमगांव निवासी नीरज गुप्ता उर्फ मनवा पिता उमेश गुप्ता उम्र 26 वर्ष जो कि धौंराभांठा जयस्तंभ पर मोटर साईकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था। जो की रात को खाना खाने के बाद दुकान में सोने के लिए जा रहा था जैसे ही अपने दुकान के करीब पहुंचने वाला था अचानक उडिसा बॉर्डर की ओर से आ रही अनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए युवक के ऊपर सीधे चढ़ा दिया और घसीटते हुए लगभग 15 मीटर तक ले गयी जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई । शव के पूरे चीथड़े उड़ गए हैं, शव इस तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है की शव की हालत उठाने लायक नहीं रह गई है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है और घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गई है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रात से ही चक्काजाम कर रखा है।

See also  500 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड अशफ़ाक उल्ला सलाखों के पीछे, पटना पुलिस की कड़ी चेतावनी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button