Latest News

तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल

http://amarkhabar.com


नदी तट पर बसे तोरा गांव में गूंजेगी भक्ति की गूंज, चौहान परिवार ने चार मंदिरों के निर्माण का लिया संकल्प

सारिया। छत्तीसगढ़ की अंतिम सीमा पर नदी तट के किनारे बसे ग्राम तोरा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। गांव के चौहान परिवार द्वारा महादेव, शनि देव, हनुमान जी एवं साईं बाबा के मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमिपूजन किया गया।

चौहान परिवार की इस पहल से गांव में धार्मिक वातावरण के साथ श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। परिवार द्वारा अपने परिजनों के नाम पर इन मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए एक धार्मिक स्थल उपलब्ध कराना है।

नदी तट पर बसे ग्राम तोरा में बनने वाले ये मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो सकते हैं। चौहान परिवार की इस धार्मिक पहल की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  “चांदनी चौक में हमला: पार्षद के भाई पर वार, टूटा जबड़ा—कार्रवाई से असंतोष, एसपी दफ्तर का रुख कर सकती हैं त्रिनिशा चौहान”

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button