Latest News

23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा अम्बिकापुर की सीता रजवाड़े गिरफ्तार::जेल दाखिल की कार्रवाई

http://amarkhabar.com

दिनांक 22/10/26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय केदारपुर अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुक्तिपारा निवासी सीता राजवाड़े के घर भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने के लिये लाया गया है यदि आप लोग तुरंत छापा मारेंगे तो भारी मात्रा में महुआ शराब पकड़ा जाएगा.. उक्त मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता  ने तत्काल संभागीय उड़नदस्ता टीम के साथ मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े के घर दबिश दी..घर पहुँचते ही वर्दी धारी देख सीता रजवाड़े जो महुआ शराब के डेकची के पास बैठी हुई थी उस डेकची को उलटने का प्रयास की परन्तु उसे पकड़ लिया गया तब तक कुछ शराब को वह उलट चुकी थी.. जिस महिला सैनिक ने उसे पकड़ा उसके साथ वह झूमा झटकी भी करने लगी तत्पश्चात् उसे काबू में किया गया.. बची हुई शराब का माप करने पर कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त कर आरोपिया सीता रजवाड़े को आबकारी अधिनियम की धारा के 34(1), 34(2), 59(क) के तहत तथा महिला सैनिक के साथ झूमा झटकी  और शासकीय काम में बाधा डालने के कारण आबकारी अधिनियम की धारा 40(A)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल की कार्यवाही की जा रही है..
            उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई..उक्त कार्रवाई में महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती एवं आबकारी आरक्षक श्याम सुन्दर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअल लोकार्पण

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button