Latest News

SECL बरौद खदान के पास ट्रेलर से उतरते ही दूसरे वाहन की चपेट में आए चालक की मौत

http://amarkhabar.com

लापरवाही की रफ्तार बनी जानलेवा

घरघोड़ा/बरौद, 6 अक्टूबर। औद्योगिक क्षेत्र बरौद में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है, जब चालक अपने वाहन से उतर ही रहा था कि पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरेंद्र यादव (निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो माल परिवहन कार्य से जुड़े थे और बरौद क्षेत्र में ट्रेलर लेकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरेंद्र यादव जैसे ही अपने ट्रेलर से नीचे उतरे, उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। घटना इतनी अचानक और तेज रफ्तार में हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी जान चली गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही और पर्याप्त रोशनी की कमी भी हादसे की एक वजह हो सकती है।

पुलिस ने संबंधित ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरौद क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही आम बात है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

See also  कटौती, महंगे बिल और लापरवाही के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button