Latest News

रायगढ़ में नस रोगों के लिए विशाल स्वास्थ्य शिविर आज

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

समाजसेवी स्व. दीनदयाल रतेरिया की पुण्य स्मृति में आयोजन, जबलपुर के प्रसिद्ध नस रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

रायगढ़। समाजसेवी एवं नेत्रदानी स्व. दीनदयाल रतेरिया एवं मातृश्री स्व. गीता देवी रतेरिया की पावन पुण्य स्मृति में आज 18 सितंबर, शुक्रवार को नस रोगों के लिए एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का आयोजन ढिमरापुर स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी के बगल में, बड़े रामपुर नगर वन गार्डन गेट के ठीक सामने, दीनदयाल रतेरिया बगीचा में किया जाएगा।

आयोजक एवं समाजसेवी नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि यह शिविर उनकी अभिनव पहल है। शिविर में जबलपुर निरोग धाम के सुप्रसिद्ध नस रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। शिविर का समय दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा।

इन रोगों का होगा उपचार

शिविर में नसों से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं जैसे घुटने का दर्द, लकवा, कमर-पीठ दर्द, गठिया, अर्थराइटिस, लिगामेंट इंजरी, ऑस्टियोपोरोसिस, नस का दब जाना, पुरानी चोट, रीढ़ की हड्डी का तिरछापन, स्लिप डिस्क, पैरों में भारीपन-झुनझुनी, साइटिका, कंधा-कूल्हे का दर्द, हर्पीस के बाद नसों का दर्द, स्तन व शरीर में गांठ आदि का उपचार किया जाएगा।

इसके अलावा बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, एड़ी उठाकर चलना, हाथ-पैरों में तिरछापन, कम सुनना, कम देखना, विलंबित शारीरिक विकास एवं सेरेब्रल पाल्सी जैसी समस्याओं वाले बच्चों का भी परीक्षण कर लाभ पहुंचाया जाएगा।

संपर्क सूत्र : 9425572180, 9648812398, 7869405187

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

See also  सीतापुर में सत्ता बनाम प्रशासन: नायब तहसीलदार से मारपीट के मामले में विधायक समेत कई पर FIR, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button