Latest News

जंगल में संदिग्ध गौवध की सूचना से कापू में तनाव, ग्रामीणों की घेराबंदी के बाद 7 हिरासत में, 2 फरार

Journalist Amardeep Chauhan
http://amarkhabar.com

रायगढ़/कापू। कापू थाना क्षेत्र के डगमना (पारेमेर) गांव के जंगल में बीते 9 तारीख की रात कथित गौवध की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात ग्रामीणों को जंगल के भीतर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दी। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बन गई।

घटना रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि सात संदिग्धों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर कापू थाना लाया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है और आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने का काम चल रहा है। फरार हुए आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस टीम सक्रिय है।

ये लोग पुलिस की पकड़ में

पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों में विजय उरांव, अमर साय उरांव, निर्मल उरांव, प्रकाश उरांव, छोटेया उरांव, अर्जुन उरांव और लीलाम उरांव शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, जोहान उरांव और बिपिन उरांव के फरार होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।

जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे तथ्य

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, हिरासत में लिए गए लोगों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

ग्रामीणों की सक्रियता से एक संभावित गंभीर घटना का खुलासा जरूर हुआ है, लेकिन वास्तविक स्थिति क्या है, यह पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

See also  घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: 1008 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ सप्लायर गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज<br>

अन्य अधिक खबरों के लिए स्क्रॉल डाउन करें 👇⬇️

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button